श्वेता तिवारी का सिंपल और एलिगेंट लुक देख मदहोश हुए फैंस 

by sushma gupta,31jan24,igr

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी बढ़ती उम्र के साथ और भी ज्यादा जवां होती जा रही हैं. 43 साल में भी अभिनेत्री की फिटनेस का कोई जवाब नहीं है.

ये ही नहीं उनकी खूबसूरती के चर्चे पूरे देशभर में हैं. हाल ही में अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने अपने लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए हैं.

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने बेहद सिंपल पिंक कलर का लॉन्ग सूट पहना हुआ है, जिसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं.

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को देखकर लगता ही नहीं है कि वो दो बच्चों की मां हैं. उन्होंने खुद को काफी मैंटेन रखा हुआ है.

श्वेता तिवारी की एक झलक पाने का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं. हालांकि एक्ट्रेस भी अपने चाहने वालों को कभी निराश नहीं करती है.

श्वेता आए दिन अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. बता दें कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

इंस्टाग्राम पर श्वेता तिवारी को 50 लाख यूजर्स फॉलो करते हैं.