Tooltip

मनी प्लांट लगाते समय भूल कर भी ना करें ऐसी गलती

ज्यादातर घरों में आपको मनी प्लांट का पौधा दिख जाएगा लेकिन ज्यादा जानकारी ना होने की वजह से इसका फायदा बहुत कम लोगों को ही मिल पाता है।

मनी प्लांट का फायदा लेने के लिए उसका सही दिशा में होना बहुत जरूरी है

अगर गलत दिशा में इस पौधे को लगाया जाए तो कई नुकसान भी होते हैं।

आइए जानते हैं किस तरह से मनी प्लांट का आप फायदा उठा सकते हैं...

मनी प्लांट के पौधे को घर के दक्षिण पूर्व दिशा यानी आग्नेय दिशा में लगाना सबसे उत्तम माना गया है।

घर में शुक्र को स्थापित करने के लिए मनी प्लांट का पौधा लगाना चाहिए, ताकि घर की उन्नति हो और सुख-समृद्धि बढ़े।

मनी प्लांट के पौधे को कभी भी उत्तर-पूर्व की दिशा यानी ईशान कोण में नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करने अशुभ माना गया है।

इस दिशा में ना लगाएं मनी प्लांट

अपने घर के मनी प्लांट के पौधे को दूसरों के घर उगाने के लिए नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती है और परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम खत्म होने लगता है।

दूसरों को ना दें मनी प्लांट

मनी प्लांट की बेल जमीन को ना छूए बल्कि बीच में एक डंडा या रस्सी से बांधकर ऊपर की तरफ कर दें।

मनी प्लांट की बेल का रखें इस तरह ध्यान