घर के इस दिशा में भूलकर भी ना रखें पैसे,कभी नहीं होगी बरकत
अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि उनके हाथ में पैसे रहते नहीं हैं।
इसके कई कारण हो सकते हैं। इनमें एक वास्तु दोष भी हो सकता है।
आप भी इस तरह की परेशानियों से गुजर रहे हैं, तो वास्तु के हिसाब से घर में पैसे रखें।
वास्तु जानकारों की मानें तो पूर्व और उत्तर की दिशा को देव स्थान माना जाता है।
अतः पूर्व की दिशा में तिजोरी रखना शुभ होता है। आप चाहे तो उत्तर दिशा में भी तिजोरी को रख सकते हैं।
जानकारों की मानें तो दक्षिण दिशा में अलमारी या तिजोरी नहीं रखनी चाहिए।
इससे परिवार की सुख और समृद्धि पर अल्प विराम लग जाता है।
इसके लिए भूलकर भी घर की दक्षिण दिशा में तिजोरी न रखें। इसके लिए पूर्व और उत्तर दिशा अनुकूल है।
पश्चिम दिशा में भूलकर भी तिजोरी या अलमारी न रखें। इससे धन की हानि होती है। साथ ही धन का खर्च भी बढ़ जाता है।
हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'