Yellow Browser

देवउठनी एकादशी पर करें गन्ने के ये उपाय, साल भर रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Yellow Browser

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देव उठनी एकादशी का पर्व मनाया जाता है

Yellow Browser

इस दिन जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु चार महीने बाद योग निद्रा से जागते हैं और इसके बाद से ही मांगलिक कार्यक्रम आरंभ हो जाते हैं।

Yellow Browser

आइए जानते हैं देव उठनी एकादशी के दिन किए जाने वाले गन्ने के इन उपायों के बारे में....

Yellow Browser

देव उठनी एकादशी की पूजा में गन्ने का प्रयोग किया जाता है, उस गन्ने को पूजा के बाद किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को दे दें।

Yellow Browser

देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी माता की पूजा करें और तुलसी के पौधे में कच्चे दूध में गन्ने के रस मिलाकर अर्पित करें।

Yellow Browser

ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति होती है और घर में कभी धन धान्य की कमी नहीं रहेगी।

Yellow Browser

देवउठनी एकादशी पर लक्ष्मी नारायण का गन्ने के रस से अभिषेक करें और विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

Yellow Browser

ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और गन्ने के रस के समान जीवन में मिठास आती है।

Yellow Browser

माता लक्ष्मी को गन्ना अति प्रिय है इसलिए देवउठनी एकादशी से लेकर पूर्णिमा तिथि तक हर रोज माता लक्ष्मी का गन्ने के रस का भोग लगाएं।

Yellow Browser

ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन धान्य की कभी कमी नहीं होती है।

Yellow Browser

नोट : यह तमाम जानकारी जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रही है, कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।