भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह ने किसानों के दर्द को गाने में पिरोया
गाने के म्यूजिक वीडियो में गुंजन सिंह के साथ उजाला यादव अभिनय करती नजर आई हैं। दोनों के अभिनय ने इस गाने को जीवंत बनाया है।
‘ पानी बिना मर जैतय किसान ’ गाने को लेकर गुंजन सिंह ने कहा कि हमारा देश खेती प्रधान है। हमारे किसान गांवों में रहते हैं और उनका मुख्य पेशा आज भी खेती है।
आधुनिक युग में भी किसानों को पटवन के लिए बारिश की उम्मीद करते हैं। ऐसे में जब बारिश नहीं होती है , तो किसान उदास और निराश हो जाते हैं। उनके अंदर काफी परेशानी होती है।
किसानों के पास खेती के अलावा और कोई जीविका का संसाधन नहीं होता है। हम भी गांव-जवार से आते हैं और किसान के बेटे होने की वजह से हम इस दर्द को समझते हैं।
इसलिए किसानों के दर्द को आज हमने महसूस करते हुए यह लोक गीत बनाया है। किसान भाईयों के दिल की आवाज़ को गाने की शक्ल दी है।
गुंजन सिंह ने कहा कि यह गाना किसान भाईयों को समर्पित है , लेकिन गाना सभी के लिए है। इसलिए मैं भोजपुरी संगीत प्रेमियों से आग्रह करता हूं कि आप सभी इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें।
आपको बता दें कि गाना "पानी बिना मर जैतय किसान" को गुंजन सिंह ने अपनी आवाज दी है। गीतकार अमन अलबेला हैं और संगीतकार पप्पू भाई हैं।
इस गाने के म्यूजिक वीडियो में उजाला यादव भी नज़र आ रही हैं। गाने में विशेष सहयोग तुषार सिंह का है। मिक्स एंड मास्टर अंकित अहीर हैं।