घर की सुंदरता के साथ मन को शांत भी करता है बैंबू प्लांट
Arrow
भागदौड़ भरी जिंदगी में आज हर व्यक्ति तनाव में है। युवा भी इसकी चपेट में हैं।
ऐसे में बैंबू प्लांट संकट मोचन से कम नहीं है।
वास्तु शास्त्र में बैंबू प्लांट (बांस का पौधा) को शुभ माना जाता है।
मिनी बैंबू प्लांट यह वह पौधा है जिसमें ढेरों खूबियां हैं।
ज्यादातर कालेज स्टूडेंट का मानना है कि इस पौधे को देखने मात्र से मन में एक पाजिटीविटी का अहसास होता है।
बैंबू प्लांट दिखने में भले ही छोटा हो लेकिन इसका दाम ऊपर रहता है।
अब तो मिनी बैंबू प्लांट के साथ स्टीक साइज प्लांट यानी तीन से चार फीट के पौधे आ चुके हैं। इसकी खूबसूरती देखते बनती है।
माना जाता है बांस का पौधा पांच तत्वों का प्रतिनिधित्व करता है और इसे घर में लगाने से कई प्रकार की समस्याएं दूर होती हैं।
साथ ही धन प्राप्ति के नए रास्ते भी खुलते हैं।
बांस यानी बैंबू का प्लांट कई्र डंठलों से बना होता है और ये सभी डंठल आपस मे बंधे होते हैं जिन्हें घर में रखना शुभ माना माना गया है।