अंगूठे से खुलते हैं व्यक्ति के सारे राज़ 

Bysushma gupta ,25 oct23,india ground report

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, आप हाथ की रेखाओं और अंगूठे से सामने व्यक्ति के बारे में सबकुछ जान सकते हैं।

आइए जानते हैं किस तरह अंगूठा व्यक्तित्व के सारे राज खोल सकता है

अंगूठा मानव मनोवृत्ति, शक्ति, इच्छा, शत्रु-मित्र, गुप्तरोग, आयु, आत्मबल, साहस, भावना आदि मनुष्य के व्यवहार की खुली किताब है।

अंगूठे का सीधा संबंध मस्तिष्क से है।

मस्तिष्क से सीधा सम्पर्क रखने तथा नाड़ी समूह से युक्त होने के कारण अंगूठे को प्राणो का संचार करने वाला कहा गया है।

गूठा लंबा हो सकता है या छोटा, जहां लंबा अंगूठा विवेक एवं बुद्धिमानी का प्रतीक है, वहीं छोटा अंगूठा जल्दबाजी की प्रवृत्ति देता है।

अगर व्यक्ति का पहला पर्व लंबा है, तो उसकी इच्छा शक्ति बड़ी प्रबल होगी, वह किसी के अधीन होकर कार्य नहीं कर सकता और किसी की बात को जल्दी नहीं मानता

जो व्यक्ति अंगूठे को अंगुलियों में दबाकर बात करता है तो समझ लेना चाहिए कि उसमें आत्म विश्वास और आत्मनिर्भरता की कमी है।