विक्रांत सिंह राजपूत के ‘कलर कपड़ा करिया’ गाने पर अक्षरा सिंह हुईं फिदा

अक्षरा सिंह ने ‘ कलर कपड़ा करिया ’ गाने को बेहद अलग अंदाज में बनाया है, जिसे उनके फैंस और भोजपुरी के तमाम ऑडियंस पसंद कर रहे हैं।

विक्रम सिंह राजपूत के साथ इस गाने में अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री को भी लोगों ने सराहा है।

आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में यह सबसे डिमांडिंग कलाकार है , जिनके गाने और फिल्मों को लेकर दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होता है।

गाना ‘ कलर कपड़ा करिया ’ की बात करें तो इस गाने में भी अक्षरा सिंह एक बार फिर से धमाल मचाती नजर आ रही है।

अक्षरा सिंह ने अपने गाने की चर्चा करते हुए कहा कि मैं एक कलाकार के नाम पर हर बार अपना हंड्रेड परसेंट देने में यकीन व्यक्ति हूं।

मैं यकीन करती हूं कि आप सब को मेरा यह गाना पसंद आएगा। नो डाउट विक्रांत सिंह राजपूत एक अच्छे अभिनेता और कलाकार है।  उनके साथ इस गाने में हमारी केमिस्ट्री भी आपको पसंद आ रही होगी।

हमने साथ में पहले कई रील्स भी बनाए हैं और अब यह गाना भी साथ में किया है। अब आप सबों के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है जो इस गाने को सुपर डुपर हिट बनाएगा।