spot_img

Vadodara : वडोदरा सेंट्रल जेल में कैदी ने की आत्महत्या, दुष्कर्म मामले में था बंद

वडोदरा : (Vadodara) गुजरात के वडोदरा सेंट्रल जेल में वर्ष 2022 से पॉक्स एक्ट में सजा काट रहे एक कैदी ने गुरुवार सुबह आत्महत्या कर ली। अधिकारियों के मुताबिक वडोदरा के सेंट्रल जेल में कैदी के रूप में सजा काट रहे छोटा उदेपुर के संजय बारिया के खिलाफ वाघोडिया थाने में वर्ष 2019 में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस केस में उसको वर्ष 2022 में सावली कोर्ट ने सजा सुनाई थी। कैदी को सेंट्रल जेल के यार्ड नंबर 9 के बैरेक-3 में रखा गया था। गुरुवार सुबह बैरेक-3 के टॉयलेट में कैदी का शव लटकते हालत में देखा गया। सेंट्रल जेल के अधिकारी ने शव को सयाजी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles