India Ground Report

Ujjain : कांस्टेबल की पत्नी ने पति पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

उज्जैन : डीआरपी लाइन में पदस्थ कांस्टेबल की पत्नी ने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। माधव नगर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया डीआरपी लाइन में पदस्थ कांस्टेबल मनोहर सिंह तंवर की पत्नी रीना ने शिकायत की है कि पति और उसके साथ मौजूद एक अन्य महिला व युवक ने उससे मारपीट की। घटना उसके घर के बाहर हुई और आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया।

रीना ने बताया कि सोमवार को वह अपनी भानेज के घर गई थी। दोपहर में जब वह घर आई तो ताला लगा हुआ था। वो अपने पास रखी हुई चाबी से ताला खोलकर घर के अंदर गई, तो देखा कि दो युवक बैठे हुए थे। इस पर वह घबरा गई। युवकों से पूछा कि वे कौन हैं, अंदर कैसे आए। इस पर दोनों युवकों ने बताया कि मनोहर सिंह के रिश्तेदार हैं वे उन्हें अंदर बैठाकर गए हैं। इसी दौरान पति आ गया और उसने पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। महिला के सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

20 साल पहले विवाह,2 साल से विवाद…

रीना ने बताया कि 20 साल पहले उसका विवाह हुआ था। लेकिन पिछले 2 साल से देवास की एक महिला के संंपर्क में आने के बाद पति घर में विवाद करने लगे हैं। महिला ने पति और उक्त महिला के बीच अवैध संबंध का आरोप लगाया है।

Exit mobile version