spot_img

Thiruvananthapuram : सबरीमाला सोना गबन मामले में अभिनेता जयराम से पूछताछ

तिरुअनंतपुरम : (Thiruvananthapuram) सबरीमाला मंदिर (Sabarimala temple) से सोना गबन मामले में विशेष जांच टीम (एसआईटी) (Special Investigation Team) ने प्रख्यात अभिनेता जयराम (actor Jayaram) से पूछताछ की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एसआईटी टीम हाल में जयराम के चेन्नई स्थित घर पहुंची। इस दौरान टीम ने उनसे पूछा कि उन्होंने इस मामले में मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी के साथ कितनी बार पूजा में भाग लिया था। इसके अलावा यह भी पूछा गया कि क्या उनके बीच कोई वित्तीय लेनदेन हुआ था। अभिनेता से यह पूछताछ उन वीडियो के सामने आने के बाद की गई, जिनमें वह 2019 में चेन्नई में पोट्टी द्वारा आयोजित एक पूजा में दिखे थे। इस पूजा में मंदिर से सोने की परत चढ़ाने के लिए लाई गई मूर्तियों का इस्तेमाल किया गया था।

Explore our articles