India Ground Report

THANE : ठाणे मनपा सौंदर्यीकरण अभियान

सौंदर्यीकरण के नाम पर मनपा अधिकारी कर रहे भ्रष्टाचार: राहुल पिंगले

मामले की गहन छानबीन प्रशासनिक स्तर पर करवाई जाए

ठाणे : संपूर्ण ठाणे शहर में ठाणे मनपा प्रशासन की ओर से सौंदर्यीकरण अभियान के तहत दीवारों पर रंग-बिरंगे, रंग चित्र और संदेशवाहक चित्र बनाए जा रहे हैं। इस महीने की राशि खर्च की जा रही है।जारी सौंदर्यीकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा सवाल उठाया गया है । ठाणे कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष राहुल पिंगले ने आरोप लगाया है कि शहर सुंदरीकरण के नाम पर मनपा के अधिकारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इतना ही नहीं स्वच्छता अभियान के दौरान शहर में कुछ महीने पहले जो दीवारों पर संदेशवाहक छायाचित्र और अनेक आकर्षक तस्वीरें साकार की गई थी,उसे नष्ट कर पैसे का गोलमाल किया जा रहा है। इस मामले की तहकीकात प्रशासनिक स्तर पर कराने की मांग की गई है।इसको लेकर ठाणे मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर को भी राहुल पिंगले ने लिखित निवेदन दिया है और मांग की है कि मामले की गहन छानबीन प्रशासनिक स्तर पर करवाई जाए।

उनका कहना है कि ठाणे के विभिन्न भागों में दीवारों और सार्वजनिक स्थानों पर छायाचित्र, रंगचित्र आदि बनाने का काम सौंदर्यीकरण अभियान के तहत किया जा रहा है, लेकिन कुछ ऐसे स्थानों पर भी यह काम किए जा रहे हैं,जहां इसकी आवश्यकता नहीं है। इन बातों का जिक्र करते हुए पिंगले ने कहा है कि ठाणे में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2022 के अंतर्गत कई महीनों पहले शहर की दीवारों पर आकर्षक चित्रीकरण किया गया था। ये संदेशवाहक चित्रीकरण थे, लेकिन ऐसे चित्रों को भी नष्ट किया जा रहा है।उनका आरोप है कि ठाणे मनपा के अधिकारी इसकी आड़ में भारी गोलमाल कर रहे हैं।


दीवारों पर भित्तिचित्र बनाने का काम कर रही है ठाणे मनपा
ठाणे शहर की दीवारों पर भित्तिचित्र बनाने का काम ठाणे मनपा के जिन अधिकारियों के नेतृत्व में किया जा रहा है, उससे भी संपर्क साधे गए। पिंगले का आरोप है कि उन्हें व्हाट्सएप के द्वारा साक्ष्य भी उपलब्ध करवाया गया। लेकिन दोनों ही अधिकारियों ने उनके बातों और शिकायतों की अनदेखी की। इस कारण उन्हें ठाणे मनपा आयुक्त तक शिकायत पहुंचाने को विवश होना पड़ा है। अच्छे भित्ति चित्रों को नष्ट कर मनपा के अधिकारी पैसे की बर्बादी कर रहे हैं।

बताया गया है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अभियान के अंतर्गत ठाणे शहर की दीवारों पर संदेशवाहक आकर्षक भित्ति चित्र को साकार किया गया था । ये चित्र अभी भी सुरक्षित और आकर्षित करने वाले हैं।

दूसरी ओर उन्होंने मांग की है कि भित्ति चित्र बनाने वाली कंपनी के नाम, चित्रों का आकार और चित्र बनाने के तारीख का भी उल्लेख किया जाना आवश्यक हैं। उन्होंने मांग की है कि जिन दीवारों पर आकर्षक भित्ति चित्रों का निर्माण किया जाए या साकार किया जा रहा है, उस दीवार की मिट्टी तथा अन्य पदार्थों को हटाकर उसकी साफ-सफाई हो । और इसके बाद ही वहां चित्र साकार हो । लेकिन वर्तमान में ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा है । यदि दीवारों पर लगी मिट्टी के ऊपर चित्र बनाए गए तो उसे आसानी से खुरचा जा सकता है। फिलहाल ऐसा काम नहीं हो रहा है। जो चिंता का विषय है। इसकी उपेक्षा करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ पिंगले ने कार्रवाई की भी मांग की है।

Exit mobile version