
ठाणे : राकांपा का 1 अगस्त को राजभवन चलो मार्च

ठाणे : राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयानों को लेकर जो राजनीतिक विवाद उठा है, उसके थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। कोश्यारी के बयान के खिलाफ ठाणे राकांपा द्वारा राजभवन चलो मार्च का आयोजन 1 अगस्त को होने जा रहा है। 1 अगस्त को ठाणे शहर स्थित राकांपा के मध्यवर्ती कार्यालय से राजभवन के लिए राजभवन चलो विरोध मार्च का आयोजन होगा। यह बात राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल कांबले ने कही।
राजभवन चलो मार्च शुरू होने के दौरान पार्टी के तमाम वरिष्ठ राजनेता और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सभी सेल के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस मार्च का आयोजन महाराष्ट्र के पूर्व गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड के मार्गदर्शन और शहर अध्यक्ष आनंद परांजपे के निर्देशन में होगा। शहर के पांचपाखाडी स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मध्यवर्ती कार्यालय से सबेरे 10:30 बजे राजभवन चलो मार्च शुरू होगा। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का सार्वजनिक विरोध करने के लिए इस मार्च का आयोजन किया गया है। प्रफुल्ल कांबले ने बताया कि इस अवसर पर गृहनिर्माण मंत्री विधायक डॉ. जितेंद्र आव्हाड, महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव नजीब मुल्ला, महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव. सय्यद अली अश्रफ (भाईसाहब), महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव. संजय वढावकर, प्रदेश सचिव सुहास देसाई, महिला अध्यक्षा-ठाणे व पालघर विभाग, ऋताताई जितेंद्र आव्हाड के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी अशरफ पठाण (शानू), हणमंत जगदाळे, मिलिंद पाटिल, प्रमिलाताई केणी की उपस्थिति में राजभवन चलो विरोध मार्च शुरू होगा। सोमवार 1 अगस्त 2022 को सवेरे 10:30 बजे शुरू होने के बाद मुंबई में स्थित राजभवन की ओर प्रस्थान करेगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, ठाणे शहर (जिला) मुख्यालय, पांचपाखाडी, ठाणे (पश्चिम) से “चलो राजभवन” विरोध मोर्चा मध्यवर्ती भागों से निकलेगा।