
Thane : मुस्लिम समुदाय ने की सामाजिक समरसता की मिशाल कायम

24 साल बाद मस्जिद पर लगे भोंगे उतारे गए
समर प्रताप सिंह
ठाणे: ठाणे शहर से सटे उपनगर कलवा महात्मा फुले नगर (Kalwa Mahatma Phule Nagar) में स्थित मस्जिद पर लगे भोंगे को उतारकर स्थानीय मुसलमानों ने सामाजिक समरसता की मिशाल कायम की। विदित हो कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने मस्जिद के ऊपर लगे भोंगे हटाने का फरमान जारी किया है। स्थानीय स्तर पर सामाजिक सौहार्द बिगड़े नहीं, इसी को ध्यान में रखते हुए कलवा के मुसलमानों ने मस्जिद पर लगे भोंगे उतार दिए। कलवा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोहर आव्हाड (Manohar Awhad) की उपस्थिति में यह काम मुसलमान बुद्धिजीवियों ने किया।
बताया जाता है कि भोंगे और हनुमान चालीसा पाठ को लेकर उठे विवाद के बीच कलवा पुलिस स्टेशन (Kalwa police station) के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आव्हाड ने मौलवियों के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर आपसी विचार विमर्श किया। कलवा के महात्मा फूले नगर मस्जिद के ट्रस्टी पुलिस थाने आए और उन्होंने कहा कि वे भोंगे को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का आदेश मानने को तैयार है।
देश के हर नागरिक को न्यायालय का निर्देश मानना चाहिए और यह निजी नैतिक दायित्व है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोहर आव्हाड की उपस्थिति में मलंग गोकाक, फैयाज गोकाक, कदर बिजपुरे, इब्राहीम शेख आदि न मस्जिद पर लगे भोंगे को उतार दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए ऐसा किया जाना पूरी तरह राष्ट्रीय हित में है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक का आव्हाड ने मुस्लिम बुद्धिजीवियों के इस पहल की सराहना की। साथ ही उनके प्रति धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया। इतना ही नहीं उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत भी किया गया। कहा गया कि उन्होंने जो मिशाल कायम की है, वह एक राष्ट्रीय संदेश है।
यहां के मुसलमान भाइयों की पहल पूरे देश में सकारात्मक संदेश देगा। मस्जिद पर भोंगे 24 साल पहले से लगे थे। जबकि इसके पहले यह मस्जिद हरिदास नगर (Haridas Nagar) में स्थित था। इस अवसर पर फैयाज गोकाक ने जानकारी दी कि बाद में उनके पूर्वजों ने वहां से मस्जिद हटाकर कलवा के महात्मा फुले नगर में स्थापित किया, तब से यहां मुस्लिम बांधव उसका उपयोग धार्मिक कार्यों के लिए कर रहे हैं।