
Thane : कृषि संजीवनी अभियान बनेगा किसानों के लिए वरदान

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
Thane : खरीफ फसल की खेती को सफल करने और स्वतंत्रता प्राप्ति के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कोकण विभाग में 25 जून से 1 जुलाई 2022 की कालावधि में कृषि संजीवनी अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत किसानों को आधुनिक कृषि तंत्रज्ञान के उपयोग से परिचित कराया जाएगा। ताकि खेतीबारी में इस तंत्रज्ञान का बेहतर उपयोग किया जा सके। कृषि विभाग के सभी अधिकारी, कर्मचारी, कृषि विद्यापीठ, कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से किसानों का बेहतर मार्गदर्शन किया जाएगा। ऐसी जानकारी कृषि विभाग के संचालक अंकुश माने ने दी है।
आगामी 25 जून को विविध प्रकार के बीजों के बोने, बीजों का चयन, बीज प्रक्रिया और बीज उत्पादन क्षमता की जांच आदि का कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 26 जून को पौष्टिक तृणधान्य दिवस के अवसर पर किसानों का मार्गदर्शन किया जाएगा। वही 27 जून को महिला कृषि तंत्रज्ञान सक्षमीकरण दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम मे महिलाओं का चर्चासत्र, परिसंवाद, व्याख्यानमाला, महिलाओं के लिए कौशल्य विकास आधारित प्रशिक्षण, बीज तंत्रज्ञान का उपयोग करने के बारे में महिलाओं को भी जानकारी दी जाएगी।
आगामी 28 जून को खाद बचत दिवस के दौरान जमीन की उर्वरा शक्ति, जमीन में खादों का संतुलित उपयोग, बीजों में उपयोग में लाई जाने वाली खादों की मात्रा, सूक्ष्म द्रव्य महत्व और साथ ही खादों के अति उपयोग से होने वाली क्षति के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इतना ही नहीं 30 जून को खेती आधारित पूरक व्यवसाय तंत्रज्ञान के बारे में भी किसानों को अवगत कराया जाएगा। इसमें फलोत्पादन, संरक्षित शेती, भाजीपाला व फूल , शेळीपालन, दुग्ध व्यवसाय, कुक्कुटपालन, मत्स्यपालन, रेशम, मधुमक्खी पालन, खादी ग्राम उदयोग आदि विभागों से संबंधित तंत्रज्ञान व योजना की जानकारी दी जाएगी। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए अंकुश माने ने ठाणे जिले के किसानों से आग्रह किया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं।