
Thane: ड्रिंक में नशे की गोली मिला कर महिला मित्र के साथ दुष्कर्म

ठाणे : (thane) ठाणे पुलिस आयुक्तालय परिमंडल 1 के कलवा पुलिस स्टेशन में सॉफ्ट ड्रिंक में नशे की गोली मिला अपने महिला मित्र को पिलाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। उसके बाद महिला का आपत्तिजनक फोटो निकालकर उसे फेसबुक पर डाल दिया गया। मामले की शिकायत ठाणे शहर के कलवा पुलिस को मिली। उसके बाद पुलिस ने कर्नाटक और गोवा में छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गोवा से गणेश सुरवसे को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि पहले यह आरोपी लड़कियों से दोस्ती बनाता था और फिर मौका देखते हुए उनके सॉफ्ट ड्रिंक में नशे की गोली मिलाकर पीला देता था और फिर बेहोश होने के बाद उनके साथ दुष्कर्म कर उनकी आपत्तिजनक फोटो निकाल फेसबुक पर लोड कर देता था। इसकी शिकायत पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की कॉल लोकेशन ट्रेस कर कर्नाटक और गोवा में छापामारी की और आरोपी गणेश सुरवसे को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह पता चला कि आरोपी ने पहले भी कई महिलाओं के साथ इस तरह की हरकतें की है।