ठाणे : ठाणे शहर के वृत्तपत्र विक्रेता की बेटी का चयन दिल्ली के राजपथ पर 26 जनवरी को होने वाली नृत्य के लिए चयन हुआ है। राजपथ पर प्रत्येक राज्य अपना प्रतिनिधित्व करता है । महाराष्ट्र से ठाणे के अखबार विक्रेता की बेटी का चयन दिल्ली के राजपथ पर होने वाले नृत्य के लिए किया गया है। वह नृत्य में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाली है। ठाणे शहर की इस युवती का नाम जानवी मानकुमरे है। अखबार विक्रेता की पुत्री जानवी दिल्ली में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाली है। ऐसी जानकारी जानवी के पिता मानकुमरे ने दी।उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के कारण उन्हें आत्मगौरव का अनुभव हो रहा है । साथ ही उन्हें अभिमान है कि उसकी बेटी दिल्ली में महाराष्ट्र की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली है। नृत्य कला में माहिर जानवी को हर वक्त अपने परिजनों का सहयोग और स्पर्धाओं में मिलता रहा है । उन्होंने जो उपलब्धि हासिल की है, उसके लिए उसके परिवार का भी योगदान अमूल्य है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए जानवी के पिता मानकुमरे और भाई नंदा मानकुमरे ने बताया कि नृत्य में महाराष्ट्र को द्वितीय स्थान मिला है। इसका उन्हें अभिमान है। जानवी के माता-पिता ने महाराष्ट्र के नृत्य टीम में शामिल सभी नृत्यांगनाओं को भी शुभकामना दी है। वहीं पूर्व नगरसेवक संजय भ़ोईर ने जानवी की इस उपलब्धि के लिए उन्हें शुभेच्छा दी
THANE : 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर होने वाले नृत्य के लिए
ठाणे की युवती का चयन
