
Thane : छत्रपति संभाजी महाराज जयंती निमित्त रक्तदान शिविर संपन्न

सैकड़ों लोगों ने किया रक्तदान
ठाणे : छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती के निमित्त आज भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन ठाणे के चरई में किया गया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर दूसरों की जान बचाने का संकल्प लिया।
सर्वप्रथम छत्रपति शिवाजी महाराज व धर्मवीर संभाजी महाराज की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। रक्तदान शिविर के दौरान 10 सामाजिक संस्था व तमाम आयोजकों के साथ ही रक्तदाताओं के प्रति रमेश बा. आंब्रे (सकल मराठा समाज, ठाणे शिवजयंती उत्सव मंडल, ठाणे अध्यक्ष, मराठा क्रांती मोर्चा, ठाणे समन्वयक भाजपा ठाणे शहर (जिला) उपाध्यक्ष) ने आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही सभी रक्तदाताओं को आंब्रे के हाथों प्रमाण पत्र व सम्मान चिन्ह दिए गए। जबकि इस रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में मराठा उद्योजक लॉबी, सह्याद्री प्रतिष्ठान ठाणे, मराठा जागृती मंच पानिपत ठाणे विभाग, मातोश्री प्रतिष्ठान, झेप प्रतिष्ठान, हाक तुमची साथ आमची सामाजिक संस्था, श्री स्वामी समर्थ प्रतिष्ठान, छावा ढोल ताशा पथक ठाणे, मराठा क्रांती सेवा संघ, मावळा संघटना आदि संस्थाओं काम योगदान रहा।