India Ground Report

THANE : ठंडक से बचने के लिए आदिवासी महिलाओं को कंबल वितरित

ठाणे : ठाणे के येऊर स्थित स्वानंद बाबा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय आदिवासी महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया था, जिसका लाभ उपस्थित लोगों ने लिया। गत वर्षों की तरह खिचड़ी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद आदिवासी महिलाओं को कंबल वितरित किया गया।
स्वानंद बाबा आश्रम के ट्रस्टी दुर्गा प्रसाद पाठक व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला की ओर से मकर संक्रांति व खिचड़ी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप गोयंका व एड बी एल शर्मा की ओर से जरूरतमंद आदिवासी महिलाओं को मुख्य अतिथियों के हाथों कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, अरुण शुक्ला समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। आश्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाएं व अन्य लोगों ने आयोजन में महाप्रसाद ग्रहण किया।

Exit mobile version