India Ground Report

SHIRDI : स्वतंत्रता दिवस पर शिर्डी साई मंदिर पर फहराया जाएगा तिरंगा
आज़ादी के अमृत महोत्सव संस्थान का ऐतिहासिक फैसला

अमोल वाघमारे
शिर्डी : देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। सरकार की और से विभिन्न माध्यमों से लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है। राष्ट्र के इस कार्य में शिर्डी के साई संस्थान ने स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव वर्षगांठ पर साई मंदिर पर तिरंगा फहराने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया। शिर्डी साई संस्थान की सीईओ भाग्यश्री बनायत ने इस फैसले की पुष्टि की।
सीईओ भाग्यश्री बनायत ने कहा, भारत के स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव दिवस पर देश का राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया जाएगा। साई दरबार में स्वतंत्रता के इस अनमोल क्षण को यादगार बनाने लिए साई मंदिर पर आकर्षक विद्युत् प्रकाश रोषणाई और फूलों की सुंदर सजावट की जाएगी। साई संस्थान के निर्णय से साई भक्तों को देश भक्ती की स्वर्णिम धार मिलेगी। केवल अध्यात्म और धार्मिकता का प्रचार के साथ देश सहित दुनिया भर के साई भक्तों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जागृत रखने के उद्देश्य से साई संस्थान ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इतिहास में साईं मंदिर पर 1952 में राष्ट्रध्वज फहराया गया था। यह इतिहास आने वाले गणतंत्र दिवस पर दोहराया जाएगा।

Exit mobile version