India Ground Report

Sheopur : श्योपुर में स्कूटी से दौड़ेंगी महिला हेल्प डेस्क की पुलिसकर्मी

श्योपुर : महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क के 10 थानों को दी स्कूटी। जिले के पुलिस थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में पदस्थ महिला पुलिसकर्मी अब महिलाओं की मदद के लिए तत्काल स्कूटी से दौड़ पडेगी। इसके लिए उन्हें पुलिस विभाग के द्वारा स्कूटी प्रदाय कर दी गई है। शुक्रवार को जिले के दस पुलिस थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में पदस्थ महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी प्रदाय की गई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित स्कूटी वितरण कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया ने स्कूटी पर सवार सभी महिला पुलिसकर्मियों को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद स्कूटी पर सवार महिला पुलिसकर्मियों ने महिला थाना प्रभारी सुधीर हिन्नारिया और रक्षित निरीक्षक रनजीत सिंह सिकरवार की अगुवाई में शहर में एक रैली निकाली।

महिला थाना प्रभारी हिन्नारिया ने बताया कि अभी जिन दस थानों की हेल्पडेस्क में पदस्थ महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी दी गई है, उनमें अगरा, आवदा, कराहल, गसवानी, ढोढर, सेसईपुरा, बरगवां, मानपुर, रघुनाथपुर और वीरपुर थाना शामिल है।

Exit mobile version