India Ground Report

Ranchi : रक्षा राज्य मंत्री ने ऑपरेशन चांडिल की सफलता पर नौसेना दल को किया सम्मानित

रांची : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के चांडिल डैम में नौसेना द्वारा सफल रेस्क्यू ऑपरेशन कर लौट रहे जवानों को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को एयरपोर्ट रोड स्थित होटल ग्रीन एकर्स में सम्मानित किया। मंत्री ने कहा हमें अपने नौ सैनिकों की वीरता और साहस पर गर्व है। चांडिल डैम में लबालब भरे पानी में कठिन परिश्रम से दो पायलट के साथ लापता एयरक्राफ्ट को खोज कर बाहर निकाला। मौसम अनुकूल नहीं होने के बावजूद नौसेना के जवानों के अथक प्रयास से यह ऑपरेशन सफल रहा।

सेठ ने कहा कि हमारी सेना सिर्फ युद्ध के लिए नहीं होती, वह हर परिस्थिति में देश की सेवा के लिए होती है। इंडियन नेवी ने एक बार फिर से यह प्रमाणित किया है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सभी जवानों के साथ संवाद किया। नौसेना के दल से विमान और उसके लापता पायलट के शव को निकालने के लिए हुए सफल ऑपरेशन के अनुभवों को सुना। साथ ही कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में इन वीर जवानों ने जो धैर्य, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है, वह अद्वितीय है। इन जवानों का हौसला बढ़ाकर, इनसे मिलकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

ऑपरेशन चांडिल में कमांडर जन्मेजय सिंह, लेफ्टिनेंट राजीव कुमार पटेल, राजवीर सिंह सैनी, आकाश सिंह, प्रदीप कुमार खैरवा, शुभम थांगे, अभिनव सिंह, रिंकू चाहर, अमरदीप, गुरप्रीत सिंह, ओंकार सिंह, मुकुल, शिवम केवट, युवराज, रोहित कुमार, वरुण गुप्ता , सोनू कुमार, सागर, रोहित, ए रमेश शामिल थे।

Exit mobile version