India Ground Report

Raigarh : लैलूंगा, तमनार व घरघोड़ा ब्लॉक के 175 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, एक बजे तक करीब 55 प्रतिशत मतदान

रायगढ़ : (Raigarh) रायगढ़ जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन (Gharghoda and Tamnar development) के तीसरे और अंतिम चरण के लिए आज लैलूंगा, घरघोड़ा और तमनार विकासखंड में मतदान जारी है। तीनों विकासखंडों के 175 ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए कुल 435 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां मतदान करने लोगों की कतार लग रही है। जिसमें तमनार के 61 ग्राम पंचायतों के लिए 142 मतदान केंद्र, घरघोड़ा के 42 ग्राम पंचायतों के लिए 113 मतदान केंद्र और लैलूंगा के 75 ग्राम पंचायतों हेतु 180 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 23 फरवरी को सुबह 7 से वोटिंग जारी है।

तीसरे और अंतिम चरण में तीन विकासखंड के कुल दो लाख 18 हजार 131 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें एक लाख 06 हजार 760 पुरुष और एक लाख 11 हजार 371 महिला मतदाता शामिल हैं। इसमें तमनार विकासखंड के 34 हजार 779 पुरुष और 35 हजार 946 महिला मतदाता हैं। घरघोड़ा के 25 हजार 669 पुरुष और 27 हजार 650 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं लैलूंगा विकासखंड अंतर्गत 46 हजार 312 पुरुष और 47 हजार 775 महिला मतदाता शामिल हैं।

सुबह 09 बजे तक घरघोड़ा में 14.36, तमनार में 9.74, लैलूंगा में 11.01, कुल 11.42 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 11 बजे तक घरघोड़ा – 37.78, तमनार – 33.73, लैलूंगा – 33.09, कुल – 34.45 प्रतिशत। दोपहर 01 बजे तक घरघोड़ा में 60.02, तमनार में 58.62, लैलूंगा में 49.40, कुल में 54.98 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

Exit mobile version