Wednesday, September 27, 2023
HomelatestRaigarh: भाजपा विधायक ने कहा नेहरू ने भारत को बांटा और राहुल...

Raigarh: भाजपा विधायक ने कहा नेहरू ने भारत को बांटा और राहुल कर रहे भारत जोड़ो यात्रा

रायगढ़:(Raigarh) नेहरू ने 1947 में भारत के दो टुकड़े कर दिए और राहुल गांधी अब भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। यह बात पश्चिम बंगाल से खरसिया प्रवास पर आए भाजपा विधायक दिबाकर धरम ने कहीं।

भाजपा विधायक दिबाकर धरम ने रविवार को भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। वहीं पत्रकार वार्ता भी आयोजित की गई, जिसमें पश्चिम बंगाल से खरसिया विधानसभा प्रवास पर आए भाजपा विधायक दिबाकर धरम ने कहा कि अब तक आपने कांग्रेस के शासन को अच्छी तरह समझ लिया है, आपको क्या मिला, क्या नहीं मिला यह आप जानते ही हैं, लिहाजा अब भाजपा प्रत्याशी महेश साहू को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर राज्य में भाजपा की सरकार लावें।उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा का शासन है और आगे भी होगा। राज्य में भाजपा की सरकार लाइए, ताकि आपको भी वह सब सुविधाएं मिल सकें, जो राज्य कि कांग्रेस सरकार द्वारा दबा ली जा रही हैं।

पश्चिम बंगाल से खरसिया विधानसभा प्रवास पर आए भाजपा विधायक दिबाकर धरम गांव-गांव में जनसभा कर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी महेश साहू के लिए मतदान की अपील भी करेंगे।

इससे जुडी खबरें

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर