spot_img

Rae Bareli : रायबरेली में प्रतापगढ़ के दो छात्रों की मौत

Rae Bareli: Two students from Pratapgarh killed in Rae Bareli

बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर, एक छात्रा गंभीर
रायबरेली : (Rae Bareli)
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले (Rae Bareli district of Uttar Pradesh) में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में कोचिंग से घर लौट रहे दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सलोन कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली–प्रतापगढ़ राजमार्ग पर करहिया टोल प्लाजा (Karhiya toll plaza on the Rae Bareli-Pratapgarh highway in the Salon Kotwali area) के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पास से गुजर रही साइकिल सवार एक छात्रा भी हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

उदयपुर के निवासी थे दोनों छात्र
अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा (Additional Superintendent of Police Sanjeev Sinha) ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के खुदा बख्श का पुरवा गांव निवासी महफूज खान (20) पुत्र मोहम्मद खान तथा रेहुआ निवासी मोहम्मद आलम (18) पुत्र मोहम्मद अशरफ के रूप में हुई है। घायल छात्रा साक्षी (18) मटियारा अगई थाना लालगंज अझारा, जनपद प्रतापगढ़ की निवासी है।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को इलाज के लिए प्रतापगढ़ के अस्पताल भेजा गया। वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रक को प्रतापगढ़ पुलिस ने पकड़ लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Explore our articles