
Prayagraj: प्रयागराज में धारदार हथियार से किसान की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

आलोक गुप्ता
प्रयागराज: (Prayagraj) घर से महज 200 मीटर के फासले पर आज एक किसान का रक्तरंजित शव पाया गया। शव मिलने की जानकारी होते ही मुकामी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। शव मिलने की जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक युवक बीती रात घर से निकला था, लेकिन रात में घरवापस नहीं लौटा। आज सुबह उसका शव मिलने कीजानकारी हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को चीरघर भेजते हुए मामले की तफ्तीश शुरू करदी है।
हत्या का यह प्रकरण गंगापार एरिया के सोरांव थाना क्षेत्र का है। सोरांव थाना क्षेत्र के अशोकनगर (जमुई) निवासी सुभाष पटेल (42) पुत्र लालता पटेल खेती-किसानी करता था। बीती रात घर से बाहर निकला था, इसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंचा। आज सुबह सुभाष पटेल का शवउसके आवास से लगभग 200 मीटर के फासले पर पाया गया। आज सुबह स्थानीय बच्चों द्वारा झाडियों में सुभाषचंद्र पटेल का शव देखा गया और फिर इसकी जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा होगई।
सूचना मिलने पर सोरांव थाने की पुलिस के साथ-साथ सुभाष पटेल के परिजन मौके परपहुंच गए। मौके पर सुभाष का रक्तरंजित शव देख परिजनों के होश उड़ गए। सुभाष पटेल की गला रेतकर हत्या की गई है। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल घटना की जानकारी होने पर पुलिसके उच्चाधिकारियों ने भी घटना की जानकारी ली। शव को चीरघर भेज दिया गया है। सोरांव पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। घरवालों से मिली जानकारी को भी जांच में शामिलकिया गया है। बताया जाता है कि बीती रात सुभाष पटेल का कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था।