India Ground Report

Prayagraj : भोजपुरी गायिका आकांक्षा दुबे की मौत मामले में आरोपी समर सिंह की जमानत अर्जी मंजूर

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने भोजपुरी गायिका आकांक्षा दूबे की मौत के मामले में आरोपी समर सिंह की जमानत मंजूर कर ली है। आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में 8 अप्रैल को समर सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। अभी आरोपी समर सिंह वाराणसी जेल में बंद है।

26 मार्च को 25 साल की भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे वाराणसी के एक होटल में मृत मिली थी। आकांक्षा दुबे भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थी। एक फिल्म की शूटिंग लिए वाराणसी गई थी।

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने वाराणसी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया गया कि समर और संजय ने तीन साल तक उनकी बेटी का उत्पीड़न किया। पुलिस ने जांच के बाद समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। समर सिंह को आकांक्षा दुबे का कथित ब्वॉयफ्रेंड बताया गया था।

Exit mobile version