
Pratapgarh: वीडियो वायरल होने पर धरे गए तीन गांजा तस्कर

मनीष सिंह बिसेन
प्रतापगढ़: (Pratapgarh) को सोशल मीडिया पर गांजा बेचने से जुड़ा वीडियो वायरल हो गया (Video related to selling cannabis on social media went viral.)। मामले की जानकारी होने पर उक्त वायरल वीडियो की जांच करवाई गई, जो जनपद के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र का बताया गया। इस प्रकरण में संग्रामगढ़ पुलिस ने वायरल वीडियो में गांजा बेचने वाले तीन अभियुक्तों को 1.8 किलोग्राम गांजा के साथ धर दबोचा।
उप निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह (Deputy Inspector Dinesh Kumar Singh) ने बताया कि संग्रामगढ़ पुलिस द्वारा उक्त वीडियो की जांच की गई तो उक्त वीडियो थाना क्षेत्र संग्रामगढ़ के कस्बा संग्रामगढ़ का पाया गया। इसके बाद सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह व सुरेश कुमार यादव की टीम ने तीन गांजा तस्करों रामेश्वर प्रसाद (गनऊ का पुरवा, बकोल थाना संग्रामगढ़), कमलेश कुमार पटेल (लाला का पुरवा थाना संग्रामगढ़) और नन्हेलाल पटेल (कस्बा संग्रामगढ़) को धर दबोचा। इनके पास से एक किलो 800 ग्राम गांजा व 670 रुपये नगद बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों काचालान भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में आरक्षी मंदीप सिंह, नरेंद्र यादव, हरिकेश पाल, महिला आरक्षी अमृता तिवारी व सुनीता पाल भी मौजूद रहीं।
कोहड़ौर पुलिस के हत्थे चढ़े गांजा तस्कर
प्रतापगढ़, जनपद के कोहड़ौर थाने की पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ढाई किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। कोहड़ौर के सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार चौरसिया ने बताया कि वह हमराहियों के साथ क्षेत्रमें गश्त पर थे। इसी दौरान चमराकुंड के पास से शुभम मिश्र पुत्र कुष्ण कुमार मिश्र और सतीश मिश्र पुत्र स्व. त्रिवेणी प्रसाद मिश्र (निवासी चमराकुंडा, चंदौका, कोहड़ौर) से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से लगभग ढाई किलोग्राम गांजा और 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ के बाद दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर चालान भेज दिया गया।