
Pratapgarh : कुएं में मिला युवक और वृद्धा का शव

मनीष सिंह बिसेन
प्रतापगढ़ : जनपद के दो अलग-अलग स्थानों पर वृद्धाऔर युवक का शव कुएं में पाया गया। सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने मौका मुआयना किया और पूछताछ के बाद शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही की। जानकारी के मुताबिक महेशगंज थाना क्षेत्र के लोहंगी का पुरवा का रहने वाला कल्लू (35) धनीराम बीती रात कहीं जाने की बात कहकर घर से निकला था। आज सुबह कल्लू का शव उसके मकान से आधा किमी के फासले पर स्थित एक कुएं में पाया गया। कुएं में शव उतराया देख स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस परिजनों से पूछताछ की। शव को बाहर निकलवाकर आगे की विधिक कार्यवाही की गई।
दूसरा मामला जनपद के मानिकपुर थाना क्षेत्र का है। मानिकपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कियावां (बबुल्लापुर) निवासी द्रौपदी देवी (70) पत्नी घुरऊ प्रजापति, बीती शाम किसी कार्य से बाहर निकली थी। लेकिन देर रात तक वह लौटकर घर नहीं आई। आज सुबह द्रौपदी देवी का शव गांवके समीप स्थित एक कुएं में उतराया हुआ पाया गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव को कब्जे में लेकर चीरघऱ भेज दिया गया है। दोनों मामलों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।