India Ground Report

Patna : कांग्रेस बिहार चुनाव में राहुल गांधी की तस्वीर छपे सेनेटरी पैड महिलाओं के बीच बांटेगी

जदयू भाजपा का तंज
पटना : (Patna)
बिहार में आगामी अक्टूबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव (assembly elections) को लेकर राजनीतिक तापमान अपने चरम पर है। सभी दल चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम (Bihar Congress state president Rajesh Ram) और राज्य प्रभारी कृष्णा अल्लावरू (state in-charge Krishna Allavaru) ने शुक्रवार को यहां पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी की तस्वीर के साथ माई-बहिन योजना (Mai-Behan Yojana) का स्लोगन छपे सेनेटरी पैड का पैकेट लॉन्च किया।

इस मौके पर नेता द्वय ने कहा कि 5 लाख महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड (sanitary pads) का वितरण किया जायेगा। पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (All India Mahila Congress) द्वारा एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत 5 लाख महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित किए जाएंगे। सैनिटरी पैड के पैकेट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) की तस्वीर है। साथ ही कांग्रेस की माई बहिन मान योजना का भी प्रचार है जिसमें महिलाओं को 2500 रुपये महीना मिलेगा। सैनेटरी पैड के पैकेट पर इस योजना का पूरा विवरण है।

राजेश राम ने कहा कि ‘माई बहिन मान योजना’ (‘Mai Behin Maan Yojana’) के तहत हम घर घर पहुंच रहे हैं। इसके लिये एक विशेष योजना बनाई गई है जिसमें जरूरतमंद महिलाओं को 2500 रुपये मासिक सम्मान राशि देने की योजना की पूरी जानकारी से जुड़े सैनेटरी पैड के पैकेट करीब 5 लाख महिलाओं को दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की ओर से सेनेटरी पैड अभियान को और विस्तार देने की योजना है, जिसमें भविष्य में और अधिक महिलाओं को शामिल किया जा सकता है। कांग्रेस की मानें तो बिहार में 80 प्रतिशत किशोरियों को सेनेटरी पैड नहीं मिलते। ऐसे में महिला कांग्रेस राहुल गांधी की तस्वीर के साथ नारी न्याय और ‘माई बहिन मान योजना’ के प्रचार को भी इस अभियान से बुलंद करेगी।

जदयू का तंज

कांग्रेस की इस अभियान पर तंज कसते हुए जदयू मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार (Congress, JDU chief spokesperson and MLC Neeraj Kumar) ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को हो क्या गया है ? नीतीश कुमार बेटियों को उड़ान भरने के लिए, सशक्तिकरण के लिए, महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार के लिए, काम कर रहे हैं। बेटियां-महिलाएं सम्मान और इज्जत की प्रतीक होती है। अब चुनावी समय आ गया है तो आप प्रतीक के रूप में अपना चेहरा सेनेटरी पैड पर लगाते हैं। कांग्रेस पार्टी की वैचारिक दरिद्रता हो गई है, परिस्थिति की समझ न होना, राजद जैसी पार्टी के साथ आपकी संगति है, इसी का असर दिखाई पड़ रहा है।

भाजपा ने कहा-कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन

बिहार भाजपा के प्रवक्ता कुंतल कृष्णा (Bihar BJP spokesperson Kuntal Krishna) ने कहा कि कांग्रेसियों का यह मानसिक दिवालियापन है। चापलूसी करने के चक्कर में किस हद तक गिरेंगे, कांग्रेस अगर सेनेटरी पैड बांटना चाहती है तो बांटे, लेकिन उस पर राहुल गांधी की तस्वीर., उनके नेता को कहां बैठाना है, और कहां रखना है, यह भी पता नहीं है।

Exit mobile version