spot_img

Palamu: पलामू के ईंट भट्ठा में हादसा, तीन नाबालिग मजदूर घायल

पलामू: (Palamu) पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह इलाके के ईंट भट्ठा में नाबालिग से काम करवाया जा रहा था। इसी क्रम में ईंट का ढेर नाबालिगों पर गिर गया। इस घटना में तीन नाबालिग घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दुर्घटना में जख्मी तीनों नाबालिग रामगढ़ थाना क्षेत्र के बेड़मा बभंडी इलाके के रहने वाले हैं।

बताया जाता है कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह के इलाके में ईंट भट्टा का संचालन हो रहा था। ईंट भट्ठा में नाबालिगों से कार्य लिया जा रहा था। बुधवार देर रात नाबालिकों से ही ट्रैक्टर पर ईंट को लोड करवाया जा रहा था। इसी क्रम में ईंट नाबालिगों पर गिर गया। इसमें तीन नाबालिग घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीण और अन्य मजदूरों की मदद से सभी घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला श्रम पदाधिकारी एतवारी महतो और जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रकाश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सभी जख्मी का इलाज प्रशासनिक देखरेख में किया जा रहा है। डीसीपीओ प्रकाश कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। ईंट लोड करने के क्रम में तीन बच्चे जख्मी हुए हैं।

Shimla : शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़, पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए किए व्यापक इंतजाम

शिमला : (Shimla) गर्मियों के पर्यटन सीजन में शिमला (tourists arriving in Shimla) पहुंच रहे भारी संख्या में पर्यटकों के कारण शहर में वाहनों...

Explore our articles