spot_img

Noida : नोएडा की मीटर फैक्टरी में भीषण आग, आग बुझाने में लगाई गईं दो दर्जन गाड़ियां

Noida: Massive fire at meter factory in Noida, two dozen vehicles deployed to extinguish the blaze

नोएडा : (Noida) नोएडा के सेक्टर-4 स्थित बिजली मीटर निर्माण (electricity meter manufacturing factory in Sector 4, Noida,) करने वाली एक फैक्टरी में गुरुवार तड़के आग लगने से अफरातफरी मच गई। हादसे में 30 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से 17 को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग की करीब दो दर्जन गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

भोर में अज्ञात कारणों से लगी आग
जानकारी के अनुसार थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-4 स्थित फैक्टरी में सुबह लगभग 5:30 बजे अचानक आग लग गई। उस समय फैक्टरी में करीब 250 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगने के बाद परिसर में तेजी से धुआं फैल गया, जिससे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। धुएं की चपेट में आने और भगदड़ के कारण कई लोग घायल हो गए।

जिला अस्पताल भेजे गए झुलसे कर्मी
अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा (Additional Police Commissioner Rajiv Narayan Mishra) ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल कर्मचारियों को तत्काल बचाव दल की मदद से बाहर निकालकर नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

धुएं के कारण ज्यादातर हुए बेहोश
घायलों में रंजीत, पंकज, दिलीप यादव, राजेश कुमार, सागर कुमार झा, दीपू, जीतू, नीरज, प्रदीप, प्रवीण, आलोक, सुखबीर, उमेश, अजीत, शिवनंदन, अमरजीत, मोहम्मद आलम, मुन्ना कुमार और पलाश सरकार समेत 30 से अधिक लोग शामिल हैं। इनमें से अधिकांश धुएं के कारण बेहोश हो गए थे, जिन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी
पुलिस के अनुसार घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। इस बीच, थाना फेस-2 क्षेत्र में स्थित एक अन्य कंपनी में भी गुरुवार सुबह आग लगने की घटना सामने आई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग को समय रहते बुझा दिया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Explore our articles