India Ground Report

New Delhi : उत्तरी दिल्ली में रिंग रोड तक पहुंचा यमुना का पानी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी

नई दिल्ली : दिल्ली में यमुना का जलस्तर पिछले 45 सालों का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। इसके चलते यमुना का पानी उत्तरी दिल्ली के रिंग रोड तक पहुंच गया है। इससे जगह जगह पर जलजमाव और ट्रैफिक जाम हो रहा है।

इस संबंध में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। उन्होंने कहा है कि रिंग रोड और मॉनेस्ट्री, आईएसबीटी के बीच कश्मीरी गेट में यमुना का पानी जमा होने से ट्रैफिक प्रभावित है। कृपया इस स्थानों से ना गुजरें।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से निकासी की अपील की थी। उन्होंने कहा कि हम लोगों की जान और माल की सुरक्षा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर आज 207.71 मीटर तक पहुंच गया। इसने 1978 का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Exit mobile version