spot_img

New Delhi : ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत

New Delhi: Signs of weakness in global markets

नई दिल्ली : (New Delhi) ग्लोबल मार्केट (Global markets) से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार (European markets) पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। वहीं एशियाई बाजार में आज गिरावट का रुख बना हुआ है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.43 प्रतिशत टूट कर 6,939.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 225.21 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,459.91 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स (Dow Jones futures) आज फिलहाल 396.07 अंक यानी 0.81 प्रतिशत लुढ़क कर 48,496.40 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान खरीदारी का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.51 प्रतिशत की मजबूती के साथ 10,223.54 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.68 प्रतिशत उछल कर 8,126.53 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 229.35 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,538.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज आमतौर पर बिकवाली का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से आठ के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि सिर्फ एक सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बना हुआ है। एशियाई बाजार में इकलौता गिफ्ट निफ्टी 136.50 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,922.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 560.85 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,762 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.37 प्रतिशत फिसल कर 4,886.77 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स (Jakarta Composite Index) में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल यह सूचकांक 447.75 अंक यानी 5.38 प्रतिशत लुढ़क कर 7,881.86 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह कोस्पी इंडेक्स ने भी आज जबरदस्त गोता लगाया है। फिलहाल यह सूचकांक 272.07 अंक यानी 5.21 प्रतिशत टूट कर 4,952.29 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 656.11 अंक यानी 2.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26,731 अंक के स्तर पर, ताइवान वेटेड इंडेक्स (Taiwan Weighted Index) 641.17 अंक यानी दो प्रतिशत की गिरावट के साथ 31,422.58 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स (Shanghai Composite Index) 1.32 प्रतिशत टूट कर 4,063.54 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.77 प्रतिशत फिसल कर 1,315.47 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Explore our articles