India Ground Report

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘सरहुल’ पर्व की दी बधाई

New Delhi

नयी दिल्ली:(New Delhi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने शुक्रवार को लोगों को ‘सरहुल’ पर्व की बधाई दी।‘सरहुल’ सबसे बड़ा आदिवासी पर्व माना जाता है जिसमें ‘साल’ के पेड़ों की पूजा की जाती है। यह पूरे झारखंड में मनाया जाता है।

मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘प्रकृति के पर्व ‘सरहुल’ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व मानव एवं प्रकृति के बीच अटूट संबंध को दर्शाता है तथा सभी को प्रकृति के संरक्षण व संवर्धन का संदेश देता है। ‘सरहुल’ का यह त्यौहार सभी नागरिकों को पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रेरित करे, ऐसी मेरी मंगलकामना है।’’

Exit mobile version