India Ground Report

New Delhi : महिला हेल्पलाइन में अबतक 81.64 लाख से ज़्यादा महिलाओं को दी गई सहायता

नई दिल्ली : (New Delhi) महिला हेल्पलाइन (Mahila Helpline) के माध्यम से देश भर में अबतक 81.64 लाख से ज्यादा महिलाओं की मदद की गई है। यह जानकारी महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्रीसावित्री ठाकुर ने बुधार को एक प्रश्न के उत्तर में राज्यसभा में दी।

उन्होंने बताया कि महिला हेल्पलाइन का लक्ष्य सार्वजनिक और निजी दोनों जगहों पर महिलाओं को 181 नंबर के माध्यम से साल भर, चौबीसों घंटे आपातकालीन और गैर-आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रदान करना है।

उल्लेखनीय है कि महिला हेल्पलाइन योजना 1 अप्रैल, 2015 को शुरू की गई थी। यह मिशन शक्ति के तहत संबल वर्टिकल का एक घटक है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक और निजी दोनों जगहों पर महिलाओं को पुलिस, वन स्टॉप सेंटर, अस्पताल, कानूनी सेवा प्राधिकरण आदि जैसे उपयुक्त अधिकारियों से जोड़कर टेलीफ़ोनिक शॉर्ट-कोड 181 के ज़रिए 24x7x365 आपातकालीन और गैर-आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रदान करना है। इसके अतिरिक्त, यह महिला कल्याण योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान करता है। वर्तमान में महिला हेल्पलाइन 35 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत है। पश्चिम बंगाल सरकार ने इस सुविधा को लागू नहीं किया है।

Exit mobile version