
नई दिल्ली : (New Delhi) आगामी टी20 विश्व कप से पहले होने वाले अभ्यास मुकाबलों के लिए इंडिया-ए टीम (T20 World Cup) की घोषणा कर दी गई है। आयुष बडोनी को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे हैं।
इंडिया-ए टीम पहला अभ्यास मैच सोमवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम (DY Patil Stadium in Navi Mumbai) में अमेरिका (USA) के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम शुक्रवार को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नामीबिया से भिड़ेगी।
पेट से जुड़ी समस्या के कारण सर्जरी कराने वाले तिलक वर्मा को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (BCCI’s Centre of Excellence) ने खेलने की अनुमति दे दी है। वह अमेरिका के खिलाफ अभ्यास मैच में खेलेंगे और उसके बाद सीनियर टीम से जुड़ जाएंगे।
15 सदस्यीय इंडिया-ए टीम में कई आईपीएल खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें नमन धीर, विप्रज निगम और मयंक यादव (Naman Dhir, Vipraj Nigam, and Mayank Yadav) प्रमुख हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ समाप्त टी20 सीरीज से बाहर रहे वॉशिंगटन सुंदर को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली है। वह अभी चोट से उबर रहे हैं और जल्द ही फिटनेस टेस्ट से गुजरने की उम्मीद है। इस बीच, रियान पराग कंधे की चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।
इंडिया-ए टीम (अभ्यास मैच):
आयुष बडोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियंश आर्य, एन. जगदीशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव।


