India Ground Report

New Delhi : सफदरजंग एन्क्लेव में आंधी में सौ फीट का मोबाइल टावर गिरा, आआपा ने साधा निशाना

नई दिल्ली : (New Delhi) दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव (Safdarjung Enclave of Delhi) में रविवार तड़के चार बजे तेज आंधी से 100 फीट ऊंचा मोबाइल टावर सड़क पर गिर गया। हादसे के समय सड़क पर कोई मौजूद नहीं रहा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक सोमनाथ भारती (Former Aam Aadmi Party (AAP) MLA Somnath Bharti) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए घटना को लेकर सरकार और प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोबाइल टावर को स्थानीय लोगों के विरोध के बावजूद यहां लगाया गया था।

सोमनाथ भारती ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस, सांसद, विधायक और दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों को यह बोलकर गुमराह किया गया कि हाई-मास्ट स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है, लेकिन इसके बजाय मोबाइल टावर (mobile tower) लगाया गया। लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया, स्वास्थ्य जोखिम और संभावित खतरे के बारे में चेतावनी दी। लोगों के विरोध के बावजूद मोबाइल टावर लगाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने शुरू से ही मोबाइल टावर यहां लगाने का विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने उनकी नहीं सुनी। आज मोबाइल टावर गिरने से बिजली की तारों और पेड़ों को काफी नुकसान हुआ है।

Exit mobile version