India Ground Report

New Delhi: होली के दिन सोमवार को दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव

नई दिल्ली:(New Delhi) दिल्ली में होली के दिन 25 मार्च को मेट्रो की टाइमिंग को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अपडेट दिया है।

होली के दिन यानी 25 मार्च को दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में कुछ बदलाव किया गया है। डीएमआरसी के अनुसार सुबह के वक्त रैपिड मेट्रो लाइन से लेकर एयरपोर्ट एक्सप्रेस सर्विस लाइन दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेगी। दोपहर ढाई बजे के बाद सभी टर्मिनल स्टेशन से मेट्रो सेवा शुरू होगी। इसके बाद आम दिनों की तरह मेट्रो सर्विस चलेगी। डीएमआरसी ने यह जानकारी सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी है।

दरअसल, होली के दिन सुबह से ही जगह-जगह होली के समारोह शुरू हो जाते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा होती है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने यह फैसला किया है।

वहीं, 25 मार्च को दोपहर दो बजे तक दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बस सेवा भी स्थगित रहेगी।

लखनऊ: अखिल भारतीय श्रीराम नाम जागरण मंच के संरक्षक राजन त्रिवेदी (Rajan Trivedi) कहा कि लखनऊ के वृंदावन कालोनी के विशालकाय मैदान में 05 अप्रैल से 09 अप्रैल तक बागेश्वर धाम सरकार कहे जाने वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज श्रीराम कथा कहेंगे।

श्रीराम कथा के संबंध में राजन त्रिवेदी ने कहा कि लखनऊ का क्षेत्र अवध में आता है। अवध के राजा प्रभु श्रीराम है और अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनने से हमारे सभी लोगों में हर्ष का माहौल है। श्रीराम भक्त बेहद प्रसन्न है। मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन को सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ के लोग श्रीराम कथा सुनने के लिए अवश्य पधारें। कथा कराने के लिए एक समिति बनायी गयी है। इसके अतिरिक्त सेवादार के रुप में लखनऊ के प्रमुख उद्यमी, व्यापारी, प्रबुद्ध वर्ग, महिलाएं, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी भूमिका निभायेंगे। श्रीराम कथा के लिए प्रबंधन की बैठकें हो गयी है। सभी सेवादार को उनसे जुड़े कार्य बताये गये हैं।

दूसरे स्थानों व जनपदों से आने वाले श्रीराम भक्तों के लिए उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा सुनने के बाद प्रसाद लेकर सभी घर जायेंगे। इसमें प्रतिदिन सुबह और शाम रसोई का संचालन किया जायेगा। एक अनुमान के अनुसार करीब एक लाख लोगों के श्रीराम कथा सुनने के लिए पहुंचने का अनुमान है।

Exit mobile version