
Navi Mumbai : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

नवी मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की जांच की मांग
ज्योति दुबे
Navi Mumbai : वाशी सेक्टर 17 स्थित एक सोसाइटी में करंट की चपेट में आने से एक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। इस मामले में वाशी पुलिस ने एडीआर दर्ज कर जांच शुरू की है वहीं इस मामले में नवी मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कौशिक ने जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार करंट की चपेट में आने से सिद्धांत अमित अवस्थी की मौत हुई है। वाशी सेक्टर 17 स्थित सरला मनोहर अपार्टमेंट में रविवार शाम को सिद्धांत खेल रहा था। तभी खेलते समय गेंद सिक्योरिटी केबिन के पास चला गया। तभी सिद्धांत गेंद लेने के लिए सिक्योरिटी के बिन पीछे गया। इस दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया। सिद्धांत की आवाज सुनकर लोगों ने किसी तरह करंट से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल में बच्चे को लेकर काफी आक्रोशित हुए थे। वहीं इस मामले की जानकारी होने पर नवी मुंबई कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल कौशिक तुरंत अस्पताल में पहुंचकर बच्चे की जानकारी लेने की कोशिश की, इसके साथी सोसाइटी का दौरा कर घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान अनिल कौशिक ने बताया कि प्राथमिक रूप से यह लापरवाही मनपा या एमएसईबी की लग रही है फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करें।