
NAVI MUMBAI : मनपा आम चुनाव 2022 के लिए वार्ड के अनुसार मतदाता सूची 23 जून को होगी प्रकाशित

नवी मुंबई: महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग के आदेश पर नवी मुंबई मनपा आम चुनाव 2022 मतदाता सूची का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत वार्ड के अनुसार प्रारूप मतदाता सूची तैयार की गई है, जो 23 जून को प्रकाशित किए जाने की जानकारी मनपा प्रशासन के तरफ से बुधवार को दी गई। नवी मुंबई मनपा आम चुनाव 2022 के लिए वार्ड के अनुसार प्रारूप मतदाता सूचियां राज्य चुनाव आयोग के समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार नवी मुंबई मनपा मुख्यालय और संबंधित वार्ड कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित की जा रही हैं। मतदाता सूची पर नागरिकों की आपत्तियां एवं सुझाव 23 जून 2022 से 01 जुलाई 2022 के दौरान नवी मुंबई मनपा मुख्यालय के चुनाव विभाग और संबंधित मंडल कार्यालयों में कार्यालय समय स्वीकार करने की जानकारी दी गई है।