
Navi Mumbai : वाशी खड़ी में तैरती दिखी लाश, ट्रेन के यात्री ने पुलिस को दी जानकारी

नवी मुंबई : नवी मुंबई की अरब सागर खाड़ी (Arabian Sea Bay of Navi Mumbai) में आज ट्रेन के एक यात्री को तैरती हुई एक लाश दिखी। एक यात्री ने फोनकर पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी। वाशी खाड़ी पुल (Vashi Bay Bridge) में मिली लाश एक 55 वर्षीय व्यक्ति की बताई जा रही है। यात्री की सूचना के बाद पुलिस ने उसे बाहर निकाला है उसकी पैंट की जेब से कुछ दस्तावेज मिले हैं जिनसे पता चला है कि उसका नाम प्रशांत विचारे हैं। हालांकि मृतक ने आत्महत्या की है या फिर दुर्घटना हुई है इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।
वाशी पुलिस के अधिकारी ने बताया कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि आखिर वह व्यक्ति वहां तक कैसे पहुंचा। कुछ दिन पहले वाशी पुलिस स्टेशन में तीन लोगों के लापता होने का मामले दर्ज कराए गए थे। पुलिस ने कहा कि वे जांच करेंगे कि क्या वह आदमी उनमें से तो एक नहीं था। उन्होंने बताया कि एक यात्री ने फोनकर हमे खाड़ी में एक व्यक्ति के तैरने की जानकारी दी थी। जिसके बाद तुरंत पुलिस वहां पहुंची और मछुआरों की मदद से उसे रस्सी से बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद उसे वाशी के महानगर पालिका अस्पताल में ले जाया गया था। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।