India Ground Report

Navi Mumbai : क्राइस्ट अकादमी स्कूल में लोकनृत्य एवम देशभक्ति गीतों का समागम

नवी मुंबई : न्यू बॉम्बे एरिया स्कूल्स एसोसिएशन इंटर-स्कूल लोकनृत्य एवम देशभक्ति गीत उत्सव का आयोजन 4 अक्टूबर 2023 को किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी नवी मुंबई के बहुचर्चित क्राइस्ट अकादमी स्कूल एवं जूनियर कॉलेज, कोपरखैरने द्वारा की गई।
इस अवसर पर न्यू बॉम्बे एरिया स्कूल्स एसोसिएशन के सचिव एवं क्राइस्ट अकादमी के निदेशक फादर जैसन वडक्केथला, प्रधानाचार्य फादर जिंटो पॉल सहित मुख्य अतिथि डी. वाई. पाटिल विश्वविद्यालय के फॉर्मर वाइस चांसलर डॉ जेम्स, डी. ए. वी. स्कूल के प्रधानाचार्य श्री जोस कुरियन तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी रेवप्पा गौरव उपस्थित थे।
प्रतियोगिता में नवी मुंबई के अनेक विद्यालयों ने भाग लिया। विभिन्न विद्यालयों से आए छात्रों ने अपने लोकनृत्य एवम् देशभक्ति गीतों के प्रदर्शन से समां मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रतियोगिता के विजेता विद्यालय इस प्रकार हैं – प्रथम पुरस्कार एस.बी.ओ.ए. पब्लिक स्कूल,नेरुल द्वितीय पुरस्कार सेंट मैरिज मल्टीपरपज स्कूल, वाशी तथा तृतीय पुरस्कार हार्मनी स्कूल, खारघर को प्राप्त हुआ।

Exit mobile version