
Navi Mumbai : खारघर में नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

ज्योति दुबे
नवी मुंबई : खारघर (Kharghar) इलाके में बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 16 साल की बच्ची के पेट में दर्द होने पर उसके माता-पिता उसे डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने उसे बताया कि लड़की सात सप्ताह की गर्भवती है। जिसके बाद खारघर पुलिस ने पीड़ित के बयान पर शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी रविवार को दी है।
खारघर पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार के आरोप में हिमांशु दिलीप कुडेकर (20) को गिरफ्तार किया है। खारघर में बच्ची के माता-पिता और आरोपी लड़का बगल में ही रह रहे थे, इसलिए दोनों की जान पहचान हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें कोई शक नहीं है हमेशा एक परिवार की तरह रहते थे।लड़की के माता-पिता काम के लिए बाहर जाते थे।इसका ही फायदा उठाकर लड़के ने लड़की के साथ यौन संबंध बनाए। इस बीच मामला तब सामने आया जब पेट दर्द के कारण लड़की के माता-पिता उसे अस्पताल ले गए। जब यह पता चला कि लड़की नाबालिग है इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पीड़िता के गर्भवती होने के कारण रेप एंड पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी हिमांशु ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।