India Ground Report

बड़े काम की है नेल पॉलिश, इन 8 तरीकों से जाने इसका घरेलू इस्तेमाल

नेल को खूबसूरत बनाने के लिए नेल पॉलिश बेहद काम आती है। पर आप यह जानकर हैरत में पड़ जाएंगे कि नेल पॉलिश को कई तरह के घरेलू कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने! नेल पॉलिश से चाहें तो आप सुई में आसानी से धागा डाल सकते हैं। इसके अलावा भी कई जरूरी काम आप नेल पॉलिश की मदद कर सकते हैं। नीचे जानते हैं कि कैसे नेल के अलावा नेल पॉलिश का इस्तेमाल कहां और कैसे किया जा सकता है।

चाभियों पर बनाएं निशान

अक्सर देखा जाता है कि कई लोग घर से लेकर अलमारी तक, सभी ताले की चाभियां एक ही गुच्छे में रखते हैं। इससे चाभी ढूंढने में परेशानी होने लगती है। इस दुविधा से बचने के लिए नेल पॉलिश से चाभियों को चिन्हित किया जा सकता है।

वैसे लिफाफा का जमाना तो अब काफी पीछे छूट गया। लेकिन आज भी सरकारी दफ्तरों में या किसी को गिफ्ट देने के लिए यह बेहद काम आता है। यदि आप भी किसी को लिफाफा दे रहे हैं और आपके पास गम नहीं है, तो नेल पॉलिश की मदद ले सकते हैं। गम की जगह आप नेल पॉलिश लगाकर लिफाफे को चिपका सकते हैं।

मसालों की बनाए पहचान

एक जैसे दिखने वाले मसालों के डिब्बों के कारण आप कंफ्यूज रहते हैं? इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हर एक डिब्बे पर नेल पॉलिश से कागज पर नाम लिखकर चिपका दें। नमी से ये कागज खराब न हो इसके लिए ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश से इसे कोट कर दें।

सुई में धागा डालने के लिए

सुई में धागा डालना बेहद मुश्किल भरा काम होता है। इसके लिए नेल पॉलिश में धागे के सिरे को डूबो दें। सूखने के बाद धागे का सिरा कड़क हो जाएगा जिससे सुई में डालने में आसानी हो जाएगी।

फटे हुए को बढ़ने से रोकें

कई बार कपड़ो में खरोंच लगने से सुराग हो जाता है। इस सुराग को बढ़ने से बचाने के लिए इसके किनारों पर नेल पॉलिश लगा दें।

पेंच कसने के लिए

ज्यादा इस्तेमाल के बाद टूल बॉक्स की पेंच ढीली होने लग जाती हैं। इससे गिरने का डर रहता है। इसके लिए पेंच लगाने के बाद इसके उपर नेल पॉलिश से कोट कर दें। इसस ढ़ी पेंच के गिरने का खतरा कम हो जाएगा।

जूते के फीते चिपकाने के लिए

जूते का लेस यदि खराब हो गया है, तो इसके सिरे पर नेल पॉलिश लगा सकते हैं। इससे लेस नहीं खराब होगा। अगर आप इसे और भी क्रियेटिव बनाना चाहते हैं, तो ट्रांसपेरेंट की जगह कलरफुल नेल पॉलिश लगा सकता हैं।

बटन को गिरने से बचाए

कपड़े का बटन बार-बार इस्तेमाल करने के बाद ढ़ीले होने लगते हैं। इससे किसी भी समय यह टूटकर गिर जाते हैं जिससे लोगों के सामने शर्मसार होना पड़ता है। इससे बचने के लिए बटन को ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश से कोट कर दें।

Exit mobile version