India Ground Report

Mumbai : ठाणे जिले में पत्नी हंता गिरफ्तार

मुंबई: (Mumbai) ठाणे जिले में स्थित मुंब्रा इलाके में पत्नी की हत्या के आरोप में युवक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं और दोनों काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठाणे क्राइम पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मुंब्रा स्थित आंबेडकर नगर इलाके में विजय उर्फ समीर कमलनाथ मिश्रा अपनी पत्नी जरीन अंसारी के साथ रहता था। विजय ने अपना धर्म बदल लिया था और दोनों के बीच एक बेटा भी है। इन दोनों के बीच पिछले कुछ दिन से विवाद चल रहा था, इसी वजह से विजय भिवंडी में रह रहा था। आरोप है कि गुरुवार रात विजय ने मुंब्रा आकर हथोड़े से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी । इस घटना में जरीन की मां और भाई बीच बचाव कर रहे थे, दोनों घायल हो गए। इस घटना के बाद विजय फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन छानबीन जारी है।

Exit mobile version