
Mumbai: मुंबई में आज मिले सिर्फ 2550 मरीज, 13 की मौत

मुंबई (Maharashtra News): (Mumbai) मुंबई में धीरे धीरे कोरोना के मरीज़ों की संख्या कम हो रही है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2550 मरीज मिले हैं जबकि 13 मरीजों की मौत हुई है। एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 19,808 है। अब तक कुल 16,535 मरीजों की मौत हुई है। आज 217 मरीज ठीक होकर अपने घर गए है। अब तक ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 995, 786 है।
बता दें कि रविवार से मुंबई में कोरोना के मरीज लगातार कम होते जा रहे हैं। रविवार को मुंबई में 19474, सोमवार को 13, 648 और मंगलवार को 11,647 मरीज मिले, बुधवार को 16,420 गुरुवार को 13,702 शुक्रवार को 11,317,शनिवार को 10,661, रविवार को 7895 और सोमवार को 5,956, मंगलवार को 60 32,बुधवार को 6149 और गुरुवार को 5,708, शुक्रवार को 5008 और शनिवार को 3,568 मरीज और रविवार को 2,550 मरीज मिले।
गौरतलब है कि राज्य सरकार की ओर से बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए पिछले दिनों मुंबई और ठाणे सहित विभिन्न शहरों में पहली से आठवीं और नौंवी तथा ग्यारहवीं की कक्षाओं को बंद करने का निर्णय लिया गया है 15 से 18 वर्ष के बच्चों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। साथ ही राज्य के सभी गैर कृषि कॉलेजों को बंद करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया। अब धीरे धीरे अन्य कई प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है।