India Ground Report

Mumbai : फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का दूसरा गाना रिलीज

मुंबई : आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का गाना ‘तुम क्या मिले’ कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था। इस गाने में दर्शकों को आलिया और रणवीर का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। अब इस फिल्म का गाना ‘व्हाट झुमका’ रिलीज हो गया है। इस गाने में दर्शकों को आलिया और रणवीर का जबरदस्त डांस देखने को मिला।

‘व्हाट झुमका’ एक बेहतरीन पार्टी सॉन्ग है, जो दर्शकों के बीच छाया हुआ है। इस गाने को अरिजीत सिंह और जोनिता गांधी ने गाया है। इस गाने के गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य हैं। इस गाने में रणवीर और आलिया के जबरदस्त डांस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

‘व्हाट झुमका’ गाने को धर्मा प्रोडक्शन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। गाने का कैप्शन था, ‘गिर जाए तो फिर ना कहना… झुमका गिरा रे’ और आलिया और रणवीर ने ‘व्हाट झुमका’ गाना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया। गाने में आलिया कलरफुल साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं रणवीर डेनिम जैकेट और जींस जैसे कूल लुक में नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में दो परिवारों रंधावा और चटर्जी की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में रणवीर ने रॉकी रंधावा की भूमिका निभाई जबकि आलिया ने फिल्म में रानी चटर्जी की भूमिका निभाई। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में आलिया और रणवीर के साथ-साथ जया बच्चन, धर्मेंद्र, क्षितित जोग, शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं।

Exit mobile version