India Ground Report

Mumbai : देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार अरब डॉलर बढ़कर 698.27 अरब डॉलर पर

मुंबई : (Mumbai) विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे हफ्ते इजाफा दर्ज हुआ है। स्वर्ण भंडार का मूल्य बढ़ने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5 सितंबर को समाप्त हफ्ते में 4.04 अरब डॉलर बढ़कर 698.27 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

रिजर्व बैंक औफ इंडिया (Reserve Bank of India) (RBI) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 5 सितंबर को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.04 अरब डॉलर बढ़कर 698.27 अरब डॉलर रहा है। इसके एक हफ्ते पहले देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 3.51 अरब डॉलर बढ़कर 694.23 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। आंकड़ों के मुताबिक 5 सितंबर को समाप्त हफ्ते में मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 54 करोड़ डॉलर बढ़कर 584.47 अरब डॉलर हो गईं। इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार 3.53 अरब डॉलर बढ़कर 90.30 अरब डॉलर हो गया। विशेष आहरण अधिकार (Special Drawing Rights) (SDR) 3.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.74 अरब डॉलर रह गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष में भारत की आरक्षित भंडार 20 लाख डॉलर बढ़कर 4.75 अरब डॉलर हो गया।

देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार इससे पहले सितंबर, 2024 के अंत में बढ़कर अबतक के उच्चतम स्तर 704.88 अरब डॉलर के पर पहुंच गया था।

Exit mobile version