spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के हेलीकॉप्टर में आयी तकनीकी खराबी

Mumbai: Technical Glitch in Maharashtra Minister Pankaja Munde's Helicopter

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) की नेता और मंत्री पंकजा मुंडे (leader Pankaja Munde) हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण पंकजा मुंडे आज लातूर जिले में अपनी प्रचार सभा में नही जा पायी।

प्रदेश भाजपा सूत्रों ने बताया कि पकंजा मुंडे आज लातूर और सोलापुर में जिला परिषद और नगर पंचायत चुनाव (Zilla Parishad and Nagar Panchayat elections) के लिए दो प्रचार सभा संबोधित करने वाली थीं। साथ ही पंकजा मुंडे इन दोनों जिलों में आम लोगों के बीच जाकर प्रचार करने वालीं थीं। लेकिन आज सुबह पंकजा मुंडे को लातूर ले जाने वाले हेलीकॉप्टर में टेकऑफ करने से पहले ही आ गई। इस वजह से पंकजा मुंडे ने अपनी यात्रा और सभा का समय टाल दिया है। लातूर और सोलापुर (Latur and Solapur) में दोपहर में होने वाली प्रचार सभा आज ही शाम को होंगी और पंकजा मुंडे दूसरे हेलीकॉप्टर से जाकर इन प्रचार सभाओं को संबोधित करेंगी।

Explore our articles